सोमवार 15 जून 2026 - 06:56
ईरानी जनता और नेतृत्व देश की इज़्ज़त व संप्रभुता के लिए हर क़ुर्बानी देने को तैय्यार हैं।

हौज़ा / ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने कहा कि ईरानी जनता और नेतृत्व देश की इज़्ज़त, संप्रभुता और अंतिम सफलता के लिए हर प्रकार की क़ुर्बानी देने को तैयार हैं। ईरान की सरबलंदी और सम्मान की रक्षा के लिए वे आख़िरी सांस तक डटे रहेंगे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरानी संसद के स्पीकर डॉ. मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने इज़राइल और अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमलों की पहली वर्षगांठ के अवसर पर जारी अपने संदेश में राष्ट्रीय दृढ़ता और प्रतिरोध के संकल्प को दोहराया।

उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले शुरू हुई आक्रामक कार्रवाइयों के दौरान मासूम बच्चों सहित अनेक निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया तथा हमलावरों ने अत्याचार और क्रूरता की सभी सीमाएँ पार कर दीं।

डॉ. क़ालिबाफ़ ने कहा कि ईरान की सरबलंदी, राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष आख़िरी सांस तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बारह दिवसीय युद्ध के शहीदों ने त्याग, धैर्य, प्रतिरोध और देशभक्ति की उज्ज्वल मिसाल कायम की है।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हीं शहीदों के मार्ग पर चलते हुए ईरानी जनता और देश का नेतृत्व अपनी राष्ट्रीय गरिमा, संप्रभुता और अंतिम विजय के लिए हर प्रकार की क़ुर्बानी देने को तैयार है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha